सूरजपुर में 1.50 लाख कीमत का 5 किलो गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार

सूरजपुर : 1.50 लाख रुपये कीमत का 5 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार, थाना चांदनी पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुरसंवाददाता : सौरभ साहू| पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक महिला को 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मामला ऐसे खुला

डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध कार्यों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चांदनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवाटोला निवासी मीरा देवी साहू (पति स्व. लोकनाथ साहू, उम्र 40 वर्ष) अपने घर में गांजा बिक्री हेतु रखी है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस की कार्यवाही

सूचना पर थाना चांदनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी में 5 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी पहल

आरोपी महिला के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप सिदार और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।