Advertisement

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में बीएड छात्रों का हंगामा, तानाशाही रवैए के खिलाफ धरना

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में बीएड छात्रों का हंगामा, तानाशाही रवैए के खिलाफ धरना

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में बीएड छात्रों का धरना, तानाशाही रवैए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

पलामू में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं ने प्रशासन के तानाशाही रवैए के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि हमारा रजिस्ट्रेशन एनपीयू से हुआ, तो बाकी सेमेस्टर किसी दूसरे विश्वविद्यालय से क्यों कराया जा रहा है।

पलामू।नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) पलामू में सोमवार को दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गढ़वा के बीएड सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जबरन उन्हें बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय (बीडीएसयू) से बीएड के तीसरे और चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई व परीक्षा पूरी करने को कह रहा है। जबकि इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2023 में एनपीयू से ही हुआ था और उनका पहला व दूसरा सेमेस्टर भी इसी विश्वविद्यालय से पूरा हुआ है।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब शुरुआत से ही रजिस्ट्रेशन एनपीयू से हुआ और दो सेमेस्टर पूरे भी हो गए, तो अब शेष सेमेस्टर किसी अन्य विश्वविद्यालय से क्यों कराए जा रहे हैं। इसे छात्र प्रशासन का “तानाशाही रवैया” बता रहे हैं।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि बीएड विभाग की प्रिंसिपल डॉ. सुनीता गुप्ता लगातार मानसिक शोषण करती हैं और छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय दबाव बनाती हैं।

धरना प्रदर्शन में एनएसयूआई ने छात्रों का नेतृत्व किया। वहीं, जेसीएम और आइसा के छात्र नेताओं ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47