Advertisement

पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल

पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वितरण, बालिकाओं के सम्मान और स्वावलंबन पर दिया जोर

लखनपुर।20 सितम्बर 2025। मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में 53 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित की।

अपने उद्बोधन में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस विद्यालय से जुड़े कई अतिथि कभी इसी स्कूल के छात्र रह चुके हैं और आज सभी मिलकर इसे और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज एवं क्षेत्रीय विकास का आधार बताते हुए बच्चों से मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही करना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अग्रवाल ने बच्चों को संस्कारी, अनुशासित एवं गुणवान बनने की सीख दी तथा स्वरोजगार अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सिर्फ नौकरी पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र जायसवाल ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह साइकिल वितरण योजना बालिकाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

विद्यालय की छात्राओं ने संस्कृत स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे –

मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, वरिष्ठ नेता राजेंद्र जायसवाल, रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शनि बंसल, सचिन बंसल, यतेंद्र पाण्डेय, प्राचार्य ऋषि पाण्डे, श्रवण साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57