Advertisement

सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं की समीक्षा और अधिकारियों को सख्त निर्देश

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक संपन्न

सांसद ने योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर दिए निर्देश

गरियाबंद, 30 सितम्बर 2025। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सांसद ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को लक्ष्य एवं लोकहित के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन के., उप निदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व वरूण जैन, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चन्द्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं दिशा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को भी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं का संचालन गुणवत्ता और पारदर्शिता से होना चाहिए, ताकि दूरस्थ अंचलों तक विकास पहुंच सके।

बैठक के दौरान सांसद ने विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और अपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल, उज्जवला, विद्युत विकास, रोजगार सृजन, सड़क, खेल, मत्स्य एवं खाद्य सुरक्षा जैसी योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की प्रगति की जानकारी सांसद को दी।

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि विकास कार्य केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहकर ग्रामीण और वनांचल तक पहुंचे, यही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने अंतिम छोर के नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57