Advertisement

DCM ने पुलिस स्कॉट गाड़ी को रौंदा, चार जवान घायल — सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

आज़मगढ़ में बड़ा हादसा : मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की स्कॉट गाड़ी को डीसीएम ने मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल

आज़मगढ़, 08 अक्टूबर 2025 | प्रदेश खबर ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उच्च शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की सुरक्षा में लगी पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी को अमौड़ा टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कार्यक्रम के बाद वे बिंद्राबाजार स्थित पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के आवास पर गए थे। वहीं से लौटते समय उनकी सुरक्षा में चल रही रानी की सराय थाने की पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी को डीसीएम ने टक्कर मार दी।

हादसे में उपनिरीक्षक अजय सिंह, होमगार्ड अनिल सिंह और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए। सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और डीसीएम को कब्जे में लेकर थाने ले गए।
हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57