Advertisement

रायपुर: महिला आयोग विवाद पर राज्यपाल से शिकायत, संविधान के अनुसार नहीं हो रहा काम

महिला आयोग अध्यक्ष-सदस्य विवाद : राजभवन पहुंचा मामला, नाराज सदस्यों ने राज्यपाल डेका से की शिकायत, कहा – संविधान के अनुसार नहीं हो रहा काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आयोग की तीन सदस्याओं — लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया और दीपिका सोरी — ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब यह विवाद राजभवन तक पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले तीनों सदस्यों ने आयोग की सुनवाई का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इसके बाद वे राज्यपाल रमेन डेका से मिलने राजभवन पहुंचीं और आयोग की स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सदस्यों ने राज्यपाल को एक शिकायती पत्र और दस्तावेज सौंपते हुए कहा कि आयोग एक संवैधानिक संस्था है और यहां संविधान के अनुरूप कार्य होना चाहिए, लेकिन अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के कार्यकाल में ऐसा नहीं हो रहा है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि आयोग में निर्णय प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और कई मामलों में सदस्यों की राय को दरकिनार किया जा रहा है।

राज्यपाल रमेन डेका ने नाराज सदस्यों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और राज्य शासन से इस मामले में जवाब मांगने का भरोसा दिलाया।
राजभवन में मुलाकात के बाद तीनों सदस्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने मुख्यमंत्री निवास भी पहुंचीं, लेकिन मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

सूत्रों के मुताबिक, महिला आयोग के अंदरूनी मतभेद बीते कुछ महीनों से लगातार बढ़ रहे हैं। सदस्यों ने पहले भी आयोग की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था, परंतु यह पहला मौका है जब मामला राजभवन तक पहुंचा है। अब यह देखना होगा कि राज्य शासन इस विवाद पर क्या कदम उठाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47