Advertisement

कुम्हार समाज के उत्थान के लिए कलेक्टर ने आश्वासन दिया

कुम्हार समाज के उत्थान के लिए कलेक्टर ने आश्वासन दिया

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर: कुम्हार समाज विकास समिति के जिला अध्यक्ष कुलवंत राम प्रजापति एवं भागवत प्रजापति सूरजपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिह से मुलाकात कर मिट्टी से बने जादुई सुराही भेंट की, कलेक्टर ने सुराही की विशेषता को जानकर कुम्हार कलाकारों का तारीफ की।
जानकारी के अनुसार कुम्हार समाज विकास समिति के जिलाध्यक्ष कुलवंत राम प्रजापति आज कलेक्टर सुरजपुर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह सी मुलाकात कर ग्लेंजिग यूनिट माटी बोर्ड ग्राम तेलईकछार में कार्यरत कारीगरों की मजदूरी निर्धारण के संबंध में चर्चा की। ग्लेंजिंग यूनिट मे विभिन्न पदो की नियुक्ति के संबंध में भी। चर्चा की। साथ ही माटी कला केंद्र ग्लेजिंग यूनिट में निर्मित जादुई सुराही भेंट की जिसे कलेक्टर ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कुम्हार समाज के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा संभाग में कुम्हार समाज के उत्थान के लिए कुम्मभर समाज विकास समिति के जिलाध्यक्ष कुलवंत राम प्रजापति एक लंबी संघर्ष के परिणाम स्वरूप ग्लेजिंग यूनिट स्थापित किया गया जिसमें आसपास के दर्जनों ग्रामों के कुम्हार समाज से जुड़े हुए युवा कार्य में लगे परंतु इन्हें वास्तविक मजदूरी भी न मिलने से समाज के लोगों ने यहां काम करना छोड़ना है खुद के लिए बेहतर समझा। इस तरह यूनिट को जीवित रखने के लिए जिला प्रशासन ने समाज से अलग लोगों को यहां पर मजदूरी के लिए रखा जिसे लेकर कुम्मभार समाज के लोग काफी व्यथित एवं परेशान है ।समाज के लोग अब इसे मुद्दा बनाकर आंदोलन का रूप देने में भी लगे हुए। यहां बताना आवश्यक है कि माटी कला केंद्र ग्लेजिंग यूनिट को पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उद्घाटन करने वाले थे परंतु किसी कारणवश नहीं कर सके । तब सूरजपुर प्रभारी मंत्री उद्घाटन करने वाले थे परंतु वह भी माटी कला केंद्र से जुड़े विभागीय मंत्री के विरोध पर वह भी नहीं कर सके।इस तारा तारा मंत्रियों की आपसी खींचतान के कारण अब तक ग्लेजिंग यूनिट का उद्घाटन नहीं हो सका है। इस कारण से इसे प्रशासन से भी उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। परंतु एक सप्ताह पूर्व ही सूरजपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने यूनिट का निरीक्षण कर इसे आगे बढ़ने और प्रोत्साहन देने की बात कही है। इस तरह ग्लेजिंग यूनिट में कलेक्टर गौरव सिंह की अभिरुचि देख कुम्भार समाज विकास समिति के जिला अध्यक्ष आज का कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रखा जिस पर कलेक्टर ने हर संभव मदद करने की बात कही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57