
Rakhi Sawant On Islam: आदिल से निकाह के लिए कबूला इस्लाम!, अब राखी सावंत बोली- ‘ये हिंदुस्तान है, तालिबान…’
नई दिल्ली। ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। राखी सावंत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर आदिल दुर्रानी (Adil Khan Durrani) संग निकाह की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी। हालांकि पहले राखी सावंत द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को आदिल गलत बताते हुए कह रहे थे कि उन्होंने निकाह नहीं किया है लेकिन बाद में काफी विवादों में घिर जाने के बाद आदिल दुर्रानी ने मान लिया था कि उन्होंने राखी सावंत संग शादी की है। आदिल दुर्रानी ने कहा था कि अभी राखी के लिए उनके परिवार तैयार नहीं हैं इसी वजह से वो इस शादी को छुपा रहे थे लेकिन अब इसे छुपाया नहीं जा सकता।

आदिल संग निकाह के लिए राखी बनी फातिमा
राखी सावंत ने ये भी बताया था कि आदिल दुर्रानी संग निकाह कर वो फातिमा गई हैं। जैसे ही राखी के धर्म बदलने की खबरें सामने आई तो लोग इसका कनेक्शन ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) से जोड़कर देखने लगे। लोग सोशल मीडिया पर कह रहे थे कि राखी सावंत के साथ लव जिहाद किया गया है। अब खुद राखी सावंत ने उनके आदिल संग शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर प्रतिक्रिया दी है।










