Advertisement

बागरा धान संग्रहण केंद्र में धान खरीदी शुरू, किसानों से अवैध रिश्वत न देने की अपील 

ग्राम पंचायत बागरा में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों से अवैध रिश्वत न देने की अपील

बलरामपुर/रामचंद्रपुर। जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बागरा के धान संग्रहण केंद्र में आज धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की गई तथा उपस्थित अतिथियों ने धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर किसानों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण गुप्ता, विमलेश कुमार कुशवाहा, अनिल केसरी, बीडीसी सदस्य अनीता सूर्यदेव सिंह, सरपंच दयाशंकर मरकाम, सरपंच पति राजकुमार, जोन प्रभारी क्रुष कुम्हारिया, तथा पटवारी देव तुल्य मौजूद रहे। मंडी प्रभारी उदय गुप्ता के समक्ष धान खरीदी की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

किसानों से आग्रह: अवैध रिश्वत न दें

केंद्र में पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों से स्पष्ट रूप से कहा कि—

“किसान भाई बहुत मेहनत से अपनी फसल उपजाते हैं। धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की अवैध रिश्वत देने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी।”

धान साफ-सुथरा लाने की अपील

किसानों को यह भी सलाह दी गई कि वे धान को साफ-सुथरा करके खरीदी केंद्र में लाएं, ताकि माप-तौल और उठाव की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

इस अवसर पर किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें शासन द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57