छत्तीसगढ़रायपुर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने नवनिर्मित ‘पंचकर्म यूनिट‘ का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने नवनिर्मित ‘पंचकर्म यूनिट‘ का किया लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयुष विभाग द्वारा नवनिर्मित ‘पंचकर्म यूनिट‘ का लोकार्पण किया।
इसके पहले उन्होंने आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री देवेन्द्र यादव, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री चन्द्रशेखर गंगराड़े और संचालक स्वास्थ्य सेवा श्री नीरज बंसोड़ भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर में पदस्थ पंचकर्म व्याख्याता डॉ. त्रिभुवन सिंह ने बताया कि इस पंचकर्म यूनिट में प्रत्येक कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक पंचकर्म उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिससे विधायकगण और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारीगण इसका लाभ उठा सकेंगे। पंचकर्म में प्राथमिक उपचार के अंतर्गत स्नेहन, स्वेदन और शिरोधारा जैसी प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं। वमन, रेचन, नस्य, वस्ति और रक्त मोक्षण जैसे प्रधान कर्म रायपुर स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय में उपलब्ध है। डॉ. सिंह ने बताया कि स्नेहन से त्वचा दृढ़, वर्ण प्रसादकर, आयुष्कर, निद्रा जनक, वात शामक और शारीरिक व मानसिक थकान से राहत मिलती है। इसी प्रकार स्वेदन शरीर में स्तम्भता, गौरवता (भारीपन) को कम करने के साथ ही शीत का नाश करता है। शिरोधारा से सिरदर्द, हाइपरटेंशन, स्ट्रेस, एंग्जायटी, साइकोलोजिकल डिसीज और दाह, पाक जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!