धनबादःआज प्रेस क्लब झरिया में AISMJWA के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह प्रेस क्लब झरिया के सचिव शैलेंद्र जायसवाल ने शोक सभा का आयोजन किया

दानिश के आश्रितों को एक करोड़ का मुआवजा मिले-बंटी जयसवाल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मंडल प्रभारी बब्लू खान की रिपोर्ट

धनबादःआज प्रेस क्लब झरिया में AISMJWA के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह प्रेस क्लब झरिया के सचिव शैलेंद्र जायसवाल ने शोक सभा का आयोजन किया.शोक सभा में श्री जयसवाल ने 2 मिनट का मौन रख दानिश को श्रद्धांजलि अर्पित की.

वे बोले अफगानिस्तान और तालिबान जो कंधार से सटे बॉर्डर में राइटर्स के चर्चित फोटोग्राफर दानिश सिद्धिकी अपनी ड्यूटी पर निडर होकर लगातार कवरेज कर रहे थे.श्री जयसवाल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान अफगानिस्तान में दुकानदारों से बात कर रहे दानिश की आतंकी संगठन ने निर्मम हत्या कर दी जिसकी हम सभी पत्रकार घोर निंदा करते हैं.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग करते हुए कहा कि ऐसे आतंकी संगठन पर हत्या का मामला दर्ज कर भारत सरकार दानिश के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दे.शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले पत्रकार साथियों में मुख्य रुप से मनोज शर्मा,अभिमन्यु कुमार,सुनील सिंह,सन्नी शर्मा, रोबिन दत्ता,सुमित अरोरा,गुड्डू वर्मा,जॉन मिर्जा,मोहम्मद शब्बीर,सुजीत कुमार,कुंदन विश्वकर्मा,विकास साहू आदि उपस्थित थे.