Advertisement

अंबिकापुर: धान खरीदी प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने कलेक्टर ने दिया प्रशिक्षण

धान खरीदी प्रक्रिया तकनीकी रूप से सुदृढ़, कलेक्टर की उपस्थिति में दिया गया प्रशिक्षण

अंबिकापुर, 29 नवंबर 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीक-संचालित और सुगठित बनाने के लिए आज कलेक्टर की उपस्थिति में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी समिति प्रबंधक, खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को धान खरीदी की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के साथ-साथ

  • सोसायटी सॉफ्टवेयर,
  • सतर्क ऐप,
  • भौतिक सत्यापन ऐप, और
  • गेट पास ऐप
    की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रदर्शन दिया गया।

किसानों को धान टोकन जारी करने की प्रक्रिया भी व्यवहारिक तरीके से समझाई गई, ताकि खरीदी केंद्रों में कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अधिकारियों ने बताया कि तकनीक आधारित यह नई व्यवस्था खरीदी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी बनाएगी। इसके माध्यम से डेटा एंट्री, सत्यापन और रियल-टाइम मॉनिटरिंग में तेजी आएगी।

कलेक्टर के निर्देश

कलेक्टर ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि—

  • धान खरीदी के दौरान सभी तकनीकी प्रक्रियाओं का सटीक और समय पर अनुपालन सुनिश्चित करें
  • किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
  • जारी सभी ऐप्स का प्रभावी और नियमित उपयोग पारदर्शिता के लिए अनिवार्य है।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुनील नायक, खाद्य अधिकारी बी.एस. कामटे, सीसीबी नोडल अधिकारी पी.सी. गुप्ता, डीएमओ अरुण विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47