छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

’कलेक्टर बने स्टूडेंट, 11 वीं के विकास ने पढ़ाया समकोण त्रिभुज का गणित’

कोरिया : ’कलेक्टर बने स्टूडेंट, 11 वीं के विकास ने पढ़ाया समकोण त्रिभुज का गणित’

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

’शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल नगर और नगर से रटगा सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण’
’कृष्ण कुंज के लिए चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’

कोरिया 20 जुलाई 2022कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एसपी त्रिलोक बंसल के साथ बैकुंठपुर विकासखण्ड के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर ने बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा नगरीय निकाय में कृष्ण कुंज तैयार करने चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण किया और एसडीएम बैकुंठपुर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। शासन के निर्देश अनुसार नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज तैयार किये जा रहे हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज ’ विकसित किए जाएंगे। कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

’शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल नगर और नगर से रटगा सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण’
कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल नगर का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान उन्होंने कक्षा 11 वीं के कृषि संकाय के बच्चों से बात कर पढ़ाई पर चर्चा की। कलेक्टर स्वयं छात्र-छात्राओं के साथ बैठे और बच्चों ने समकोण त्रिभुज का गणित पढ़ाया। कलेक्टर ने बच्चों से अच्छे से पढ़ाई करने प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी।
इसके बाद कलेक्टर श्री शर्मा ने नगर तिहाई पारा से रटंगा टेमरापारा 2.3 किमी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समय सीमा में कार्य पूर्ण करें, समय वृद्धि नही दी जाएगी और लापरवाही पर पेनल्टी की कार्यवाही भी की जाएगी। इस दौरान एसडीएम बैकुंठपुर एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!