Advertisement

ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरधा में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नशे की हालत में पुलिसकर्मी पर हमला किया था, जिससे उन्हें चेहरे और आंखों में गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खेरधा स्थित सतनाम भवन के पास कुछ युवक आपस में नशे की हालत में मारपीट कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर जामुल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने मिलकर प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

घटना के बाद घायल प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी से मारपीट जैसे गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47