छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

सरगुजा महाराज स्व.एमएस सिंह देव की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य मंत्री ने बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b


प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों सरगुजा दौरे पर है आज सरगुजा महाराज स्व.एमएस सिंह देव की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य मंत्री ने बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित

आपको बता दें अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव रहे स्वर्गीय एस सिंह देव प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के पिता है,जिनकी आज पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य मंत्री सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैण्ड स्थित रैन बसेरा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत मात्र 10 रुपए में संगठित एवं पंजीकृत श्रमिकों को तथा 5 रुपए में असंगठित श्रमिकों को गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगी।

दाल-भात केन्द्र का संचालन स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जाएगा, इस अवसर पर भगिनी प्रसूति योजना के तहत 4 हितग्राहियों को 25 हजार रुपए का तथा मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 2 हितग्राहियों को 93 हजार रुपए का चेक वितरित किया गया।

सिंहदेव ने कहा कि राज्य शासन द्वारा श्रमिको की सहायता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है लेकिन जानकारी तथा पंजीयन के अभाव के कारण योजना का लाभ लेने श्रमिक वंचित रह जाते है,श्रमिक अपना पंजीयन कराने सबसे पहले कदम उठाएं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं,संगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए शासन के द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिसमें नाम मात्र की राशि जमाकर भविष्य के लिए अच्छी आय प्राप्त कर सकते है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!