Advertisement

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा– ‘जन्सेवा की भावना से प्रेरित होकर विकसित भारत के संकल्प के लिए प्रतिबद्ध’

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए जन्मदिन के शुभकामना संदेश के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए अपने संदेश में सिंधिया ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे उनके मार्गदर्शन और जन्सेवा की भावना से गहराई से प्रेरित हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए वे कृतज्ञ हैं और विकसित भारत के साझा विज़न को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि वे दूरसंचार (टेलीकॉम) क्षेत्र में सुधार के लिए व्यापक रूप से कार्य कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर भारत में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में सिंधिया के प्रयासों को भी सराहनीय बताया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के इस सार्वजनिक संवाद को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।


प्रधानमंत्री मोदी का संदेश (अंश):

“वे टेलीकॉम सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए व्यापक रूप से कार्य कर रहे हैं। पूर्वोत्तर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय हैं।”


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47