Advertisement

सरगुजा में शीतलहर का कहर: NSUI ने स्कूलों में अवकाश की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरगुजा जिले में लगातार बनी शीतलहर और न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुँचने के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता गहराने लगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए NSUI सरगुजा ने आज जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की।

NSUI द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि बीते कई दिनों से जिले में अत्यधिक ठंड पड़ रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर नर्सरी, प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बच्चों पर पड़ रहा है। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों को सुबह-सुबह स्कूल पहुँचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

ज्ञापन के माध्यम से NSUI ने प्रशासन से मांग की कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आवश्यकतानुसार अवकाश घोषित किया जाए, अथवा विद्यालय संचालन समय में परिवर्तन जैसे संवेदनशील निर्णय तत्काल लिए जाएँ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर महोदय ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस दौरान NSUI के प्रतिनिधि मंडल में आकाश यादव, अभिनव पांडे, ऋषिकेश मिश्रा, दीपेश धर, अंकित जायसवाल, संजर नवाज, प्रियांशु जायसवाल, प्रिंस सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी की अवकाश की पहल

सोमवार रात अंबिकापुर पहुँचने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी सरगुजा कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर स्कूलों में अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था। इस पर कलेक्टर द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

NSUI जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि पूर्व उपमख्यमंत्री की पहल और NSUI के निरंतर प्रयासों के चलते प्रशासन शीघ्र ही स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर सकता है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालयों में लगभग एक सप्ताह तक के अवकाश का आदेश जारी होने की संभावना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47