Advertisement

लोगो की जान सुरक्षा को लेकर एसपी सूरजपुर जागरूकता कार्य में लगी

लोगो की जान सुरक्षा को लेकर एसपी सूरजपुर जागरूकता कार्य में लगी वाहन चालकों को समझाईश दे वितरित किए हेलमेट।
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ /सूरजपुर रविवार को सूरजपुर-अम्बिकापुर एनएच 43 के सिलफिली में यातायात व थाना जयनगर की संयुक्त टीम ने विशेष नाका लगाकर दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

वहीं जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट के बिना गुजर रहे थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने हेलमेट नहीं पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें निःशुल्क हेलमट दिए और आगे से बाइक चलाते समय हेलमट पहनने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कार्यवाही के साथ ही हेलमेल पहनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी कर रहे है। जिसके तहत आज हेलमट बांटकर लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी और वाहन चालकों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जो नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हेलमट पहनने से किसी की शान में कमी नहीं आती, बल्कि दुर्घटना के समय जान बच सकती हैं। क्योंकि जब भी दोपहिया वाहन की दुर्घटना होती है, अक्सर वाहन चालक की मौत सिर पर चोट के कारण होती है।

हमारे लिए हर एक नागरिक की जान कीमती है, इसी उद्धेश्य को लेकर जिले की पुलिस लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाईश एवं नियमों के उल्लघंन पर कार्यवाही कर रही है। चेकिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने वाहन चालकों को वाहन के सभी दस्तावेज जैसे डाइविग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण फिटनेस सहित अन्य कागजात साथ में रखने कहा।

इस दौरान थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, एएसआई देवनाथ चौधरी, एएसआई कृष्णा सिंह, प्रधान आरक्षक रामजतन सिंह, बालमुकुन्द पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद पैंकरा मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47