बसंत पंचमी पर रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ, उपसभापति हरिवंश रहे मुख्य अतिथि

रायपुर।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस गरिमामय आयोजन में राज्यसभा के माननीय उपसभापति श्री हरिवंश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि साहित्य उत्सव के इस गौरवशाली मंच से विभिन्न महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया गया, जो छत्तीसगढ़ सहित देश की साहित्यिक चेतना को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने रायपुर पधारे देश के सुविख्यात साहित्यकारों, लेखकों, विचारकों और चिंतकों का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन करते हुए कहा कि यह साहित्य उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और संस्कृति के संवाद का सशक्त माध्यम है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ के समृद्ध साहित्य, लोक परंपराओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि यह मंच प्रदेश की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई देगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और साहित्य प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस साहित्यिक महोत्सव में सहभागिता करें और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुँचाने के इस पावन अभियान का हिस्सा बनें।

रायपुर साहित्य उत्सव में आगामी तीन दिनों तक साहित्य, कला, संस्कृति, विमर्श और विचारों से जुड़े विविध सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से आए प्रख्यात रचनाकार और बुद्धिजीवी अपने विचार साझा करेंगे।