Advertisement

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बलरामपुर में पहाड़ी कोरवा महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

बलरामपुर, 30 जनवरी 2026/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहा है।

योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाओं को पीवीटीजी वनधन विकास केंद्र के माध्यम से उनके गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक जीवन में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल रहा है।

जगिमा गांव में गठित हुआ महिला समूह

जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत जगिमा गांव में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 10 पहाड़ी कोरवा महिलाओं का एक समूह गठित किया गया है। समूह गठन से पूर्व रोजगार के अभाव में महिलाएं घरेलू कार्यों तक सीमित थीं और परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने को विवश थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

फूल झाड़ू निर्माण से मिली स्थायी आजीविका

समूह गठन के पश्चात महिलाओं को फूल झाड़ू निर्माण का कार्य सौंपा गया। योजना के अंतर्गत झाड़ू निर्माण के लिए आवश्यक कच्चा माल क्रय करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे महिलाएं स्वयं सामग्री खरीदकर उत्पादन कार्य कर रही हैं।

जगिमा गांव स्थित पीवीटीजी वनधन विकास केंद्र में महिला समूह द्वारा नियमित रूप से फूल झाड़ू का निर्माण किया जा रहा है। निर्मित झाड़ू के विक्रय से समूह को स्थायी आय प्राप्त होगी, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति लगातार सुदृढ़ हो रही है।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम

समूह से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि पहले उनके पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था, लेकिन अब गांव में ही कार्य मिलने से उनकी आय में वृद्धि हो रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभा रही हैं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी आशान्वित हैं।

जनजातीय उत्थान की दिशा में सार्थक पहल

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की जनजातीय उत्थान की परिकल्पना और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन-प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण अंचलों की अन्य बेरोजगार महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता की राह प्रशस्त हो रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना पहाड़ी कोरवा महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47