छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 नाम निर्देशन की प्रक्रिया जारी

महापौर के लिए आज 02 नामांकन किए गए क्रय और 02 नामांकन पत्र दाखिल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

28 जनवरी तक दाखिल कर सकेंगे नामांकन, 29 जनवरी को होगी संवीक्षा एवं 31 जनवरी तक ले सकेंगे नाम वापस

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में 22 जनवरी से नाम निर्देशन की प्रकिया जारी है, जो 28 जनवरी तक चलेगी। इसी कड़ी में सोमवार को महापौर के लिए 02 और वार्ड पार्षदों के लिए 41 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आज महापौर हेतु नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी से मंजूषा भगत एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ अजय तिर्की हैं। वहीं आज महापौर के लिए 02 और वार्ड पार्षदों के लिए 51 नामांकन पत्र क्रय किए गए।
इसी प्रकार नगर पंचायत लखनपुर में आज 01 अध्यक्ष एवं 20 पार्षद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यहां आज 08 अभ्यर्थी ने पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किया। इसी प्रकार नगर पंचायत सीतापुर में आज 02 अध्यक्ष और 25 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए। आज 01 अध्यक्ष एवं 11 पार्षद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी 2025 तक नामांकन पत्र क्रय किया जाएगा। 29 जनवरी नांमाकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) हेतु निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी रखी गई है। इसके साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशन करने और निर्वाचन प्रतीकों के आबंटन हेतु 31 जनवरी निर्धारित की गई है। मतदान 11 फरवरी 2025 को होगा तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 15 फरवरी 2025 को की जाएगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!