छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

डेयरी टेक्नोलॉजी में द्विवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

डेयरी टेक्नोलॉजी में द्विवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – देश एवं प्रदेश में बढ़ रहे दुग्ध उत्पादन को प्रसंस्करण कर निर्यात करने एवं उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था के लिए पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी सहकारी एवं निजी क्षेत्र द्वारा दुग्ध संयंत्र लगातार स्थापित किए जा रहे हैं। दुग्ध संयंत्रों में कार्य करने के लिए तकनीकी रूप से दक्ष जनशक्ति की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही हैं। कई राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संस्थानों में पूर्व में डेयरी टेक्नोलॉजी विषय में स्नातक कोर्स संचालित हैं, लेकिन स्नातक पाठ्यक्रम 4 वर्षों से अधिक का होने के कारण डेयरी उद्योग में आवश्यक प्रशिक्षित जनशक्ति पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इसी के दृष्टिगत डेयरी टेक्नोलॉजी में द्विवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम की आवश्यकता महसूस की गई। छत्तीसगढ़ में बेमेतरा एवं तखतपुर में 2 डेयरी पॉलीटेक्निक स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य कम समय में तकनीकी रूप से दक्ष जनशक्ति तैयार कर उपलब्ध कराने का हैं ताकि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही नरवा, गरवा घुरवा और बाड़ी तथा गोठान योजना प्रदेश में पूर्ण रूप से सफल हो सकें।
डेयरी पॉलिटेक्निक बेमेतरा में शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है एवं इस हेतु आवश्यक शैक्षणिक अर्हता गणित विषय के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं। प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी डेयरी पॉलिटेक्निक चोरभट्टी बेमेतरा में उपस्थित होकर एवं मो.नं. 9993605574, 8964844803, 9340291259 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!