छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

कुकर्मी युवक को लटोरी पुलिस ने बैकुंठपुर क्षेत्र से धर दबोचा

कुकर्मी युवक को लटोरी पुलिस ने बैकुंठपुर क्षेत्र से धर दबोचा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर –जयनगर थाना अंतर्गत लटोरी पुलिस ने अपहरण व अनाचार के फरार आरोपी को बैकुण्ठपुर से धर दबोचा

जानकारी के गत 21 जुलाई को चौकी लटोरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 20 जुलाई को घर से बिना बताए कही चली गई है, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है रिपोर्ट पर धारा 363, 366(क), 376 भादवि व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विवेचना के दौरान चौकी लटोरी की पुलिस ने अपहृत बालिका को मामला पंजीबद्व होने के 2 दिवस के भीतर दस्तयाब कर माननीय न्यायालय एवं सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया, प्रकरण में आरोपी फरार था।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी जल्द करने के निर्देश दिए थे।
मामले में फरार चल रहे आरोपी ग्राम बरसेड़ी अम्बिकापुर निवासी रविन्द्र कुमार के बारे में बुधवार को चौकी लटोरी की पुलिस ने नई तकनीक एवं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बैकुण्ठपुर कोरिया में घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज पोर्ते, आरक्षक अम्बिका मराबी, ललन सिंह, नंदकिशोर राजवाड़े, शोभनाथ कुशवाहा, अशोक कनौजिया व प्रभाकर सिंह सक्रिय रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!