52 परियों का लुफ्त उठाते 6 आरोपी सपड़ाय4150 रूपये नगद जप्त, थाना झिलमिली पुलिस की कार्यवाही।

52 परियों का लुफ्त उठाते 6 आरोपी सपड़ाय 4150 रूपये नगद जप्त, थाना झिलमिली पुलिस की कार्यवाही।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर। अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए है। बीते बुधवार को थाना झिलमिली की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम लखनपुर में दबिश देकर जुआ खेलते 6 लोगों बेचन साहू, राजेश कुमार, मनोज यादव, जयलाल चेरवा, अर्जुन राम व चित्र गुप्ता को रंगे हाथों पकड़ा। जुआ फड़ से 4150 रूपये जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। पुलिस ने जुआ खेल रहे इन जुआड़ियों से 6 नग मोबाईल फोन एवं 2 नग मोटर सायकल भी जप्त किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक कमलेश मानिकपुरी, सैनिक मनीष नायक व भुपेन्द्र दुबे सक्रिय रहे।