Advertisement

कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह और मंत्री टीएस सिंह देव के बीच चल रहे विवादित मामले पर स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह और मंत्री टीएस सिंह देव के बीच चल रहे विवादित मामले पर स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग

 

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह और मंत्री टीएस सिंह देव के बीच चल रहे विवादित मामले पर स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि चुनाव पूर्व ही अपने 36 सूत्रीय घोषणा पत्र के अनुसार कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि हमारी सरकार अगर बनेगी तो हम घोषणा के अनुसार कार्य करेंगे किंतु अपने ढाई साल के अल्प शासनकाल में ही इनकी एक भी घोषणाएं सफल होती नहीं दिखाई दे रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दूसरी तरफ पार्टी का अंतर्कलह  उभर कर सामने आ चुका है, अंतर्कलह वहां से शुरू हुई जब चुनाव पूर्व पार्टी के कद्दावर नेता अपने-अपने क्षेत्रों में अपने मुख्यमंत्री बनने का दावा करते हुए जनता से वोट मांगते रहे , जहां मुख्यमंत्री किसी एक को ही बनना था तो मुख्यमंत्री के दौड़ में शामिल बाकी नेताओं का अंतर्कलह , गुटबाजी में ही ढाई साल निकल गए, विकास के वह सारे कार्य इनकी घोषणाओं के अनुसार जनता के हित में होने थे वह सब आपसी मतभेद और अंतर्कलह के कारण ठप्प पड़ गए।

भारतीय लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल का अंतर्कलह जिस तरह से सड़क पर उतर आया है वह बहुत ही खेद जनक और निंदनीय है, सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक ने अपने ही पार्टी के कैबिनेट मंत्री के ऊपर संगीन आरोप लगाए हैं यह लोकतंत्र में जनता के विश्वास और आस्था पर आघात है,  किसी भी पार्टी का इस तरह से अंतर्द्वंद सड़क पर उतर आना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है, भाजपा सरगुजा ऐसी शर्मनाक घटना की भर्त्सना करती है, और एक स्वतंत्र जांच एजेंसी बैठा कर संपूर्ण घटना के  निष्पक्ष जांच की मांग करती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47