छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

अंबिकापुर: महापौर के बयान के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने अलग किया शपथ ग्रहण, काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

अंबिकापुर: महापौर के बयान के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने अलग किया शपथ ग्रहण, काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अंबिकापुर नगर निगम के 15 कांग्रेस और 1 निर्दलीय पार्षदों ने महापौर मंजूषा भगत के विवादित बयान के विरोध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर से सार्वजनिक माफी की मांग की थी और मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि जब तक महापौर माफी नहीं मांगेंगी, कांग्रेस पार्षद काली पट्टी बांधकर निगम की कार्यवाही में भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर को भाजपा के दबाव में ऐसा बयान देने के लिए मजबूर किया गया।

शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस पार्षदों ने बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना कर सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान मुस्लिम उम्मीदवारों के खिलाफ सांप्रदायिक प्रचार किया, लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने सौहार्द की मिसाल पेश की।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!