Advertisement

राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकों को कलेक्टर ने किया सम्मान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद 06 सितम्बर 2021/ शिक्षक दिवस 5 सितम्बर के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती अनुसुईया उईके द्वारा सम्मानित जिले के तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को आज कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर ने बधाई देते हुए भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य संपादित करने कहा।  कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने अपने नवाचार, समर्पण और लगन से शिक्षा को उच्चतम स्तर पर ले जाने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और मानवीय मूल्यों का सृजन करने पर बधाई दी। उन्होंने इन शिक्षकों को जिले का मान बढ़ाने तथा अन्य शिक्षकों के लिए उदाहरण बनने पर खुशी व्यक्त की। ज्ञात है कि 5 सितम्बर को राजभवन में जिले के तीन शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला उसरीजोर के शिक्षक श्री कमल किशोर ताम्रकर, शासकीय प्राथमिक शाला लफंदी के शिक्षक श्री संतोष साहू व शासकीय माध्यमिक शाला झरगांव के शिक्षक श्री टेकराम साहू शामिल है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर मौजूद थे

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47