ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी गाने पर किली पॉल ने बहन संग मटकाई कमरीया, खेसारी के गाने पर जमकर थिरके सोशल मीडिया स्टार

किली पॉल जहां कुछ समय पहले सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस किया था, वहीं अब एक नए वीडियो में वह अपनी बहन नीमा के साथ खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल और उनकी बहन नीमा अक्सर इंटरनेट पर अपनी वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहते हैं। किली पॉल का भारत से प्रेम किसी से छुपा नहीं है। आए दिन देखा जाता है कि किली पॉल भारतीय गानों को गाते या उन पर डांस करते हुए वीडियो साझा करते हैं। लेकिन अभी कुछ समय पहले ही, नीमा ने फिल्म ‘काला’ का ‘घोडे पे सवार’ गाना गाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब पॉपुलर हुआ था। अब यह जोड़ी एक और डांस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में खास क्या है यह तो आपको अगली स्लाइड में पता लगेगा..भारतीय म्यूजिक से प्रेम करने वाले किली पॉल इन दिनों भोजपुरी के रस में डूबे हैं। किली पॉल ने जहां कुछ समय पहले सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस किया था, वहीं अब एक नए वीडियो में वह अपनी बहन नीमा के साथ खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में किली पॉल वीडियो में बहन नीमा संग खेसारी के इस गाने पर अपने किलर मूव्स दिखा रहे हैं। दोनों का यह वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
किली पॉल, नीमा पॉल
इस वायरल वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। भोजपुरी गानों पर थिरकने के बाद से किली पॉल की फैन फॉलोइंग में काफी वृद्धि हई है। उनके किलर डांस मूव्स देखकर भारत के हर राज्य से लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वीडियो पर कमेंट एक फैन किली पॉल से कर्नाटक सॉन्ग पर डांस करने की गुजारिश कर रही है। उसने लिखा, ‘हे किली, मैं भारत के कर्नाटक से हूं, क्या आप मेरे लिए कुछ कन्नड़ गाने पर डांस कर सकते हैं प्लीज..’ एक अन्य ने किली पॉल से गुजारिश करते हुए लिखा, ‘भोजपुरी भाषा के एक्सपीरिएंस के लिए कृपया उत्तर प्रदेश और बिहार भी पधारें।’

किली पॉल
भोजपुरी और हिंदी गानों की तरफ बढ़ती अपनी दीवानगी को देखते हुए किली पॉल ने हिंदी सीखने का भी एलान किया है। वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरे दिल में भोजपुरी गानों के लिए प्यार और इंडिया के लिए प्यार की कोई सीमा नहीं है। जल्द ही मैं हिंदी सीखने जा रहा हूं… आप सब को मेरा ढेर सारा प्यार..।’ इससे आपको पता लग जाएगा की किली पॉल के सिर भोजपुरी और हिंदी गानों की दीवानगी किस कदर चढ़ी हुई है।
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!