अपराधताजा ख़बरेंदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया, धोबी और उसके दो साथियों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम 

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया, धोबी और उसके दो साथियों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी आर कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या की गुत्थी पुलिस  ने सुलझा ली है

डीसीपी साउथ-वेस्ट इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि 6 जुलाई की रात को 10:30-11 बजे वसंत विहार पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. यहां एक घर में काम करने वाली महिला मिथिला घायल मिली. उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया घर में काम करने वाली मेड ने बताया कि करीब 8:30-9 बजे, धोबी राजू घर में घूसा. उसने मिथिला को काबू किया और उसे दूसरे कमरे में ले गया. इसके बाद दो और लोग घर में घुसे और किटी कुमारमंगलम को काबू किया और गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस ने रिकवर किया लूटा गया बैग इसके बाद तीनों ने मिलकर घर में लूट की और मौके से 2-3 बैग लेकर फरार हो गए. राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक बैग रिकवर कर लिया गया है. बैग से कपड़े मिले हैं. पुलिस राजू के दोनों साथियों सूरज और राकेश को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वारदात के समय किटी कुमारमंगलम और मिथिला ही घर में मौजूद थी. इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम किया. जानकारी के अनुसार किटी कुमारमंगलम सुप्रीम कोर्ट में वकील भी रह चुकी हैं. उनका बेटा कांग्रेस नेता है. वारदात के बारे में सूचना मिलते ही वो बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. वहीं किटी कुमारमंगलम के पति पीआर कुमारमंगलम, पीवी नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री रह चुके हैं. बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद पीआर कुमारमंगलम वाजपेयी सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रहे.  

 

 

 

 

 

News Desk

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!