छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कलेक्टर ने एलईडी स्क्रीन वैन को दिखायी हरी झंडी

कलेक्टर ने एलईडी स्क्रीन वैन को दिखायी हरी झंडी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को आमजन ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों व घर-घर तक पहुंचाने के लिए एलईडी वैन को आज मंगलवार को रवाना कर दिया गया। इस एलईडी स्क्रीन वैन को जनसम्पर्क विभाग ने योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने और लाभ लेने के लिए तैयार कराया है। ताकि शासन की योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुचें। वैन पर हमने बनाया,हम ही संवारेंगे और मोदी की गारंटी (प्रधानमंत्री) तथा विष्णु का सुशासन ( मुख्यमंत्री) स्लोगन के साथ योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित हैं।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने एलईडी स्क्रीन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन छोटे ट्रक पर बनायी गई हैं और इस पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। एलईडी स्क्रीन वैन की रवानगी आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर से से हुई। यह एलईडी वैन एक माह तक तय रूट चार्ट अनुसार ज़िले के सभी ब्लॉकों की तक़रीबन 120 ग्राम पंचायतों हॉट बाज़ार में जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी। वैन हर दिन 4 ग्राम पंचायतों में जाएगी।कुछ लोग साथ रहेंगे, जो गरीब के अशिक्षित तबके को भी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। यह वैन गांव में जाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने के साथ ही सरकारी योजनाओं के विषय में भी मदद करेगी। प्रदेश सरकार जन विकास व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार हर वर्गो के उत्थान के साथ ही किसानों के उत्थान के लिए तमाम योजनायें संचालित कर रही है।
सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एलईडी वैन से प्रारंभ किया गया है। यह वैन जिले के सभी विकास खंडों और गांवों में जाकर फिल्म के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ भी उठा सकें। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलेगी।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लोगों से योजनाओं को समझ कर लाभ उठाने की अपील की। इस मोबाइल स्क्रीन वैन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे रुपये 3100 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की ख़रीदी, 3716 करोड़ रुपये 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान का बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण बड़े दाम, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक रुपये 4000 से बढ़ाकर रुपये 5500 , रामलला दर्शन योजन के तहत छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन आदि योजनाओं से जुड़ी छोटी-छोटी फिल्म है, इन फिल्मों में अलग अलग तरीकों से दिखाया जाएगा । कैसे लाभ लेते है बताया जाएगा। इस इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्व्य डॉ.अनिल बाजपेयी, सीएल मार्कण्डेय, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बीडी. पटेल सहित अन्य विभागों के ज़िला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!