Advertisement

कोरिया : किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केन्द्रो में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, अवैध परिवहन पर हो सख्त कार्यवाही: कलेक्टर धावड़े

कोरिया : किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केन्द्रो में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, अवैध परिवहन पर हो सख्त कार्यवाही: कलेक्टर धावड़े

लघु-सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी करने के निर्देश
एसपी सिंह ने कहा अवैध परिवहन पर सख्ती करने बैरियर और चेकपोस्ट सहित आवागमन के दूसरे रास्तों पर भी रहेगी नजर

कोरिया 19 नवम्बर 2021प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होनी है। जिले में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्याम धावड़े के साथ एसपी संतोष सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर धावड़े ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रो में किसानों को बारदाना या खरीदी से जुड़ी किसी तरह की समस्या या असुविधा ना हो। शासन की मंशा अनुरूप धान खरीदी में किसानों का अनुभव सुखद रहे। उन्होंने कहा कि लघु-सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की जाये। साथ ही धान की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखें। इसमें आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड और पासबुक सहित महत्वपूर्ण जानकारियों की मुनादी करा दी जाये।

कलेक्टर ने बैठक में अवैध धान परिवहन को रोकने के विषय पर कहा कि राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें नाकों, चेकपोस्ट के साथ ही छोटे रास्तों पर भी निगरानी करेंगी। इसके लिए निगरानी दलो का गठन भी किया गया है। बड़ी गाड़ियों के साथ मोटरसाइकिल और साईकल तक पर पैनी नज़र रखी जायेगी। गत वर्ष के हिस्ट्रीशीटर, कोचियों-बिचौलियों पर अभी से निगरानी रखें। अवैध धान परिवहन करने वालों पर कारगर कार्यवाही करें जिससे ऐसे लोग हतोत्साहित हों। धान खरीदी से संबंधित जानकारी और समस्या के निराकरण के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम और नंबर 24 घण्टे संचालित रहें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा सक्रिय सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन पर सख्ती करने के लिए बैरियर और चेकपोस्ट के साथ ही आवागमन के दूसरे रास्तों पर भी पैनी नजर रखें। चेकपोस्ट पर पंजी संधारण की जांच जरूर करें। अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करें। बैरियर और चेकपोस्ट पर राजस्व और पुलिस के दल लगातार निगरानी करेंगे। साथ ही कोचियों-बिचौलियों पर भी नजर रहेगी।
कलेक्टर ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाना, कांटा-बाट, नाप-तौल, आर्द्रतामापी, सफाई, बिजली, पानी, कम्प्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, रोस्टर, फर्स्टएड बॉक्स, कोविड-19 की गाइडलाइन, हम्माल की व्यवस्था आदि समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने और भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
जिले में धान खरीदी की जानकारी –
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान विक्रय हेतु जिले में 33 हज़ार 133 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 8 हज़ार 271 नए पंजीकृत किसान हैं। इस वर्ष का पंजीकृत रकबा 43 हज़ार 139 हेक्टेयर है। बीते वर्ष के पंजीकृत किसानों की संख्या 24 हज़ार 862 और पंजीकृत रकबा 36 हज़ार 396 हेक्टेयर रहा। बीते वर्ष के सीमांत किसान 11 हज़ार 298, लघु किसान 8 हज़ार 192 और बड़े किसानों की संख्या 5 हज़ार 372 रही।
जिले में 33 धान उपार्जन केंद्र, 4 नए केंद्र स्वीकृत, अब 37 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी
जिले में 33 धान उपार्जन केंद्र है। 4 नए उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति के बाद अब कुल 37 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। नए उपार्जन केंद्रों में सोनहत में कटगोड़ी, जनकपुर में कमर्जी और खड़गवां में बरदर और रतनपुर शामिल है।
कलेक्टर धावड़े की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में एसपी संतोष सिंह, सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, सभी एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, सहित पुलिस, खाद्य, कृषि, सहकारिता, मार्कफेड, और मंडी बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57