
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से की मुलाकात
सूरजपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कालीचरण के घर पहुंचकर आवास का निरीक्षण किया और योजना के लाभों पर बातचीत की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर जाकर की आत्मीय बातचीत
सूरजपुर | 18 जनवरी 2026 |मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कालीचरण के निवास पर पहुंचकर उनके आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राही से आत्मीय बातचीत करते हुए आवास प्राप्ति से पूर्व की स्थिति और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवार सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने हितग्राही परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे और सभी को मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षित आवास उपलब्ध हो।












