Advertisement

सरगुजा : तंबाकू से संबंधित कोटपा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के सर्वेक्षण हेतु राष्ट्रीय परीक्षण दल का आना तय

तंबाकू से संबंधित कोटपा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के सर्वेक्षण हेतु राष्ट्रीय परीक्षण दल का आना तय

कोटपा एक्ट 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु राष्ट्रीय परीक्षण दल *10 अप्रेल से 15 अप्रेल* तक कभी भी आ सकती है| इस सर्वेक्षण दल में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स या पीजीआई चंडीगढ़ की टीम के सदस्यों की आने की संभावना है| टीम के सदस्य चार दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे जिसमें कुल 12 सदस्य रहेंगे जो 3- 4 दल बनाकर सभी सात विकासखंड बफौली लखनपुर उदयपुर सीतापुर लुन्ड्रा, मैनपाट ,बतौली में भ्रमण करेगी |सरगुजा जिले की आन्तरिक सर्वेक्षण में अभी तक शिक्षण संस्थान को छोड़कर सभी विभाग में बोर्ड 90% से ज्यादा लग गए हैं जबकि सार्वजनिक जगह में धूम्रपान में 94.5% भाग में धूम्रपान नहीं हो रहा है| राष्ट्रीय सर्वेक्षण दल निम्न बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेंगी|
1 स्कूल संस्थानों/ तंबाकू विक्रय संस्थान सार्वजनिक स्थानों में कार्यालय में बोर्ड लगा है या नहीं

2 बोर्ड का आकार नियमों के अनुसार है या नहीं

3 होटल/ रेस्टोरेंट /बार में धूम्रपान को प्रोत्साहित करने वाले लाइटर या एस्ट्रे है या नहीं
4 सार्वजनिक स्थान में कोई सिगरेट या बीड़ी पीता पाया गया है या नहीं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

5 सिगरेट या बीड़ी के टुकड़े(ठूंठ) धूम्रपान करने के बाद का मिला है या नहीं

6 नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद की बिक्री हो रही है या नहीं

इन सब को लेकर सर्वेक्षण दल कार्य करेगा| उक्त आधार पर सरगुजा जिले के लगभग 400 से 500 स्थान का परीक्षण कर भारत सरकार को रिपोर्ट सौंपा जाएगा|
कलेक्टर सरगुजा संजीव कुमार झा के कई बार समझाइश देने व कोविड संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए तंबाकू सेवन न करने की अपील का प्रभाव जनमानस में पड़ा है|

जिला प्रशासन ने सिगरेट अथवा बीड़ी की ठूंट ढूंढने की नई पहल शुरू की

वर्तमान में धूम्रपान का सेवन सार्वजनिक स्थान में 1 अप्रैल से तंबाकू मुक्त घोषित होने के बाद बंद हो गया है|परंतु सिगरेट या बीड़ी की ठूंठ अभी भी मिल जाती है, जो कि तंबाकू मुक्त सरगुजा अभियान के लिए राष्ट्रीय स्तर से होने वाले सर्वेक्षण में बाधा उत्पन्न करेगी| इसके लिए कड़ी चालानी कार्रवाई की जा रही है, इसके साथ साथ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मुखौटा पहने कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले के प्रमुख स्थान से इसे हटाया जा रहा है अभी तक चालानी कार्रवाई से 30,000 रुपए की राशि कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर वसूली जा चुकी है |

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57