Advertisement

राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित एवं सुदूर वनांचल ग्राम कोराचा से बुकमरका के लिए 5 करोड़ 83 लाख 25 हजार रूपए की लागत से हो रहा सड़क निर्माण।

राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित एवं सुदूर वनांचल ग्राम कोराचा से बुकमरका के लिए 5 करोड़ 83 लाख 25 हजार रूपए की लागत से हो रहा सड़क निर्माण
राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित एवं सुदूर वनांचल ग्राम कोराचा से बुकमरका के लिए 5 करोड़ 83 लाख 25 हजार रूपए की लागत से हो रहा सड़क निर्माण

 – निर्माणाधीन सड़क से ग्राम पुगदा, गट्टेगहन, संबलपुर एवं बुकमरका के रहवासियों में हर्ष व्याप्त

– कोराचा से बुकमरका तक जाने के लिए बनाया जा रहा एक सुगम रास्ता

 – छत्तीसगढ़ ग्राम सड़क विकास अभिकरण राजनांदगांव द्वारा सड़क निर्माण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा

– पहाड़ी तथा नदी नाला क्षेत्र होने के कारण बारिश के दिनों में पहुंच विहीन हो जाता था ग्राम बुकमरका

– सड़क निर्माण के दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच हुई 5-6 बार मुठभेड़, विपरीत परिस्थितियों में हो रहा सड़क निर्माण कार्य

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव 09 जनवरी 2022मानपुर विकासखंड के नक्सल प्रभावित एवं सुदूर वनांचल ग्राम कोराचा से बुकमरका तक 5 करोड़ 83 लाख 25 हजार रूपए की लागत से 10.70 किलो मीटर सड़क निर्माण किया जा रहा है। पहाड़ी तथा नदी नाला क्षेत्र होने के कारण एक वक्त ऐसा था कि  ग्रामवासियों को ग्राम बुकमरका से मानपुर जाने के लिए पगडंडियों से होकर जाना पड़ता था और कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था और यह ग्राम बारिश के दिनों में पहुंचविहीन हो जाता था। शासन के छत्तीसगढ़ ग्राम सड़क विकास अभिकरण राजनांदगांव द्वारा जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर दूर ग्राम कोराचा से बुकमरका तक जाने के लिए एक सुगम रास्ता बनाया गया है। जो निर्माणाधीन है तथा मार्च 2022 तक डामरीकरण कर पूर्ण हो जाएगा। इसमें 21 पुल-पुलियों का निर्माण किया जा रहा है।

बारहमासी सड़क निर्माण होने से सुदूर वनांचल के ग्रामवासियों को आवागमन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि उपज तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के क्रय-विक्रय की सुविधा सीधे ब्लॉक मुख्यालय मानपुर से प्राप्त होगी। निर्माणाधीन सड़क से ग्राम पुगदा, गट्टेगहन, संबलपुर एवं बुकमरका के रहवासियों में हर्ष व्याप्त है। सड़क निर्माण के दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच 5-6 बार मुठभेड़ हो चुकी है। अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में सड़क निर्माण कार्य कराया गया।

प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा ओलावृष्टि की संभावना

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57