Advertisement

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय अवलोकन एवं समीक्षा बैठक सम्पन्न – प्रकाश अनंत

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय अवलोकन एवं समीक्षा बैठक सम्पन्न – प्रकाश अनंत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय अवलोकन एवम समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय तेलीबांधा रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष माननीय सूर्य प्रकाश उपाध्याय जी के मुख्य आतिथ्य एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत व प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग रूबी सिंह ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य व प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी उपेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
सभी उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सामान्य परिचय से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव जयशन नागेश के द्वारा किया गया। बैठक कार्यक्रम में मुख्य एजेंडों पर परिचर्चा किया गया जिसमें अति विशिष्ट कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश सचिव नवीन साहू, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर, सक्ति जिला अध्यक्ष आलोक सोनवानी एवं प्रदेश सचिव सूरज साहू को प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय उपाध्याय जी द्वारा अधिक से अधिक सदस्यता दिलाने हेतु फूलमाला से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत द्वारा संगठन संबंधी आवश्यक बिंदुओ पर समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। एवं पद व अधिकारों की मर्यादा, कर्तव्य आदि समस्त बातों की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं द्वारा तालीयों की गड़गड़ाहट से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया गया। कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रश्न उत्तर काल मे इंटक के नाम पद व ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने सम्बन्धी प्रश्न किया गया, जिसके जवाब में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आश्वस्त किया गया कि आज के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में जो भी दुरुपयोग कर रहा है या करते पाए जाने पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया प्रारम्भ कराई जाएगी। एवं ऐसे सभी मजदूर जो प्रताड़ित है रोजगार, वेतन, भत्ता, अनुकंपा नियुक्ति, प्रोविडेंट फंड आदि आने वाली समस्याओं से रूबरू होने व तत्काल निराकरण करने हेतु शीघ्र पहल करने का निर्णय लिया गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जल्द से जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी मिलके रोजगारमूलक कार्यों को ग्रामीण स्तर के अंतिम व्यक्ति तक प्रसारित करने व लाभ दिलाने हेतू भेंट करने का निर्णय लिया गया, साथ ही श्रम मंत्रालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रसारित योजनाओं हेतु अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाने हेतु प्रयासरत होने का निर्देश दिया गया। महिला प्रदेश अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर जी द्वारा लोंगो में जागरूकता लाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर अमल लाने हेतु समस्त पदाधिकारीयों को पद्दति का विश्लेषण किया गया। संगठन प्रभारी उपेंद्र मिश्रा जी द्वारा अपने वक्तव्य में स्पष्ट कहा गया कि जो पदाधिकारी आज की बैठक में उपस्थित नही हुए है या जिनकी कार्यशैली संतोषजनक नही है उन्हें प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूची में जल्द से जल्द निष्कासित कर दिया जावेगा। एवं अति उत्तम कार्य करने वाले पदाधिकारियों को पदोन्नति किया जावेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष रजन पाण्डेय द्वारा कोविड संबंधी बचाव, श्रमिक हित में कार्य, भोजन, एवं रोजगारपरक जानकारियों से समस्त पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया गया।
अंत मे प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय जी द्वारा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रजन पाण्डेय, प्रदेश सचिव अनिक दुबे जिला उपाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, जिला महामंत्री लव प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत अनिल राजवाड़े जी, जिला जंगीर चाम्पा जिला अध्यक्ष शहर लाल साहू, प्रदेश सचिव, राहुल शर्मा, प्रदेश सचिव, प्रीतम कटकवार, जिला उपाध्यक्ष शक्ति राकेश राठौर, प्रदेश महामंत्री राजनादगांव मनीष कौशिक, जिला उपाध्यक्ष शक्ति सुनील पंडा, गेंदलाल निषाद, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव दीपक गजेंद्र, जिला अध्यक्ष कवर्धा साबिर खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश गजापाका, प्रदेश महासचिव राजेश गोवानी, जिला अध्यक्ष महिला जांजगीर चाम्पा शांति देवी, शंध्या ठाकुर, लक्ष्मण बघेल, राजकुमार उइके, आदि सैकड़ों की संख्या पदाधिकारी एवं समस्त जिला अध्यक्ष एवं इंटक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम समापन किया गया।
फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर तथा 60 से अधिक उम्र वाले कोमोंबिड व्यक्तियों को 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज लगाने का अभियान शुरू होगा
राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित एवं सुदूर वनांचल ग्राम कोराचा से बुकमरका के लिए 5 करोड़ 83 लाख 25 हजार रूपए की लागत से हो रहा सड़क निर्माण।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05