Advertisement

विश्रामपुर : बस्तामुक्त विद्यालय रूनियाडीह के मुस्कान पुस्तकालय को प्रतियोगिता परीक्षा हेतु मिली पुस्तके।

बस्तामुक्त विद्यालय रूनियाडीह के मुस्कान पुस्तकालय को प्रतियोगिता परीक्षा हेतु मिली पुस्तके

गोपाल सिंह “विद्रोही” प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ – क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रूनियाडीह विद्यालय के मुस्कान पुस्तकालय को अंबिकापुर के एडवोकेट सौरभ चौहान के द्वारा गत दिनो विद्यालय पहुंच कर डिक्शनरी, प्री इंजीनियरिंग टेस्ट परीक्षा, सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा, एरिगेशन इंजीनियरिंग परीक्षा, ला की पुस्तके, ग्रामीण बैंक ऑफिसर (पी ओ) परीक्षा, पटवारी चयन परीक्षा एवं राजस्व निरीक्षक तैयारी परीक्षा एवं सामान्य ज्ञान की तैयारी जैसी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण पुस्तकों को संस्था के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी से भेंट कर दी। संस्था के प्रधान श्री त्रिपाठी द्वारा प्राप्त पुस्तकों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हमारे संवाददाताओं से चर्चा में बताया कि विद्यालय के मुस्कान पुस्तकालय में इन पुस्तकों को स्टॉक पन्जी मे चढाकर बच्चों की मांग अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के लड़के एवं लड़कियों को बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने उपरांत प्री इंजीनियरिंग टेस्ट की परीक्षा की तैयारी के लिए यह पुस्तकें ग्राम स्तर पर बाल कैबिनेट की प्रभारी मंत्री के माध्यम से जारी की जाएगी और वे इन पुस्तकों का अध्ययन कर प्री इंजीनियरिंग टेस्ट, पटवारी परीक्षा, राजस्व निरीक्षक तैयारी परीक्षा एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने आप को तैयार कर पाएंगे। ज्ञात हो कि बस्तामुक्त विद्यालय रूनियाडीह के मुस्कान पुस्तकालय को पूर्व में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला समिति सूरजपुर तथा गायत्री परिवार विश्रामपुर के द्वारा भी पुस्तकें भेंट में दी जा चुकी हैं। सौरव चौहान द्वारा विद्यालय की बस्तामुक्त विद्यालय की अवधारण सह पठन-पाठन, संस्था की आंतरिक एवं बाह्य शैक्षिक वातावरण, केलाबाड़ी, किचन गार्डन, बागवानी को देख प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान कविता मंडल केस वर्कर सखी सेंटर सूरजपुर साथ उपस्थित रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57