Advertisement

स्टेट स्कूल का नाम, स्वरूप, विषय, स्कूल की सीट, माध्यम रहेंगे पूर्व की तरह

राजनांदगांव : स्टेट स्कूल का नाम, स्वरूप, विषय, स्कूल की सीट, माध्यम रहेंगे पूर्व की तरह

स्टेट स्कूल आधुनिकीकरण के साथ नए स्वरूप में होगा संचालित

– स्कूल पूर्ववत हिन्दी माध्यम में ही संचालित होगा

– आदर्श स्कूल के रूप में होगा स्थापित

– स्टेट स्कूल में सुविधाओं का होगा विस्तार

जिले के प्रचीन स्कूलों में एक स्टेट हाई स्कूल अब अपग्रेड होकर आधुनिकीकरण का रूप लेगी। स्कूल के भव्यता के साथ वहां की सभी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। पुराने स्कूल भवन का जीर्णोद्धार और निर्माण के साथ बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान कर आदर्श स्कूल के रूप में तब्दील किया जाएगा। स्कूल के जीर्णोद्धार के साथ स्कूल के मूल स्वरूप, नाम, विषय, माध्यम और स्कूल के सीट की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों को सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। राजनांदगांव शहर के प्राचीन महंत राजा बलराम दास बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाईस्कूल) का आधुनिकीकरण के साथ नए स्वरूप में संचालन किया जाएगा। स्कूल हिन्दी माध्यम ही रहेगा तथा पूर्ववत हिन्दी माध्यम की तरह ही संचालित होगा।

केवल एक वर्ष के भीतर होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 31 विद्यार्थियों को पांच सितारा होटलों में मिली नौकरियां।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने बताया कि स्कूल का संचालन पूर्व की भांति ही किया जाएगा। स्कूल का स्वरूप को भव्यता देने, निर्माण कार्य और आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेट स्कूल की यादों को बरकरार और सहजने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। स्टेट स्कूल के जीर्णोद्धार में स्कूल का न ही मूल स्वरूप बदला जाएगा। न ही स्कूल का नाम बदला जाएगा और न ही विषय तथा स्कूल की सीट संख्या में कोई बदलाव होगा।

‘बादल’ से छटेगा बस्तर का काला घना कोहरा

स्टेट स्कूल को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं-

महंत राजा बलराम दास बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाईस्कूल) के भवन को जीर्णोद्धार और निर्माण के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। स्कूल में विद्यार्थियों को आकर्षक कक्षा, कम्प्यूटर कक्ष, लाईब्रेरी, आधुनिक लैब, खेल मैदान, उद्यान, स्कूल का प्रवेश द्वार, मेस और डायनिंग हॉल, प्राचार्य और शिक्षकों के लिए स्टॉफ रूम, टायलेट ब्लॉक जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगे हुए पैसे जनता को वापस मिल रहे, अब तक 17 हजार से अधिक निवेशकों को 11 करोड़ से भी ज्यादा रकम की वापसी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57