Advertisement

आत्मनिर्भरता की राह में राज्य की महिलाएं

रायपुर : आत्मनिर्भरता की राह में राज्य की महिलाएं

महिला मड़ई में दिखी छत्तीसगढ़ की सशक्त महिलाओं की झलक

महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की लगी है प्रदर्शनी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रायपुर में चार दिवसीय महिला मड़ई का हो रहा आयोजन

महिला मड़ई में दिखी

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार गांव, गरीब, किसान, मजदूर व महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आते दिख रहे हैं। इसकी बानगी राजधानी रायपुर में आयोजित महिला मड़ई में देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 5 मार्च से 8 मार्च तक रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में चार दिवसीय महिला मड़ई का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से किया गया है। यहां प्रदेश के 27 जिलों 68 महिला स्व-सहायता समूह के स्टॉल लगे हैं। जहां इन स्व-सहायता समूह द्वारा बनाई जा रहे विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखा गया है।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवक स्टेट कैंप से वापसी

छत्तीसगढ़ की

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बनाने की पहल के बाद स्व-सहायता समूह की महिलाएं जहां गौठान के गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, दीये, गमला, गौ-काष्ठ जैसे उत्पाद बना रही हैं। वहीं अब गोबर से और पौधों के विभिन्न हिस्सों से हर्बल गुलाल बनाए जा रहे हैं। इसी तरह कोदो, कुटकी, रागी से पौष्टिक व स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ और पकवान बना रही हैं। इससे आगे बढ़ते हुए छिंद, सवई, केला जैसे पौधों के विभिन्न हिस्सों से होम डेकोर के आकर्षक आयटम्स राज्य की महिलाएं तैयार कर रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ओड़गी निवासी महेश्वरी के लिए सक्षम योजना बनी सहारा पति के मृत्यु के बाद नही था आय का साधन।

सशक्त महिलाओं की झलक

रागी से पौष्टिक और स्वादिष्ट उत्पाद :

महिला मड़ई में अनुभव महिला स्व-सहायता समूह की ओर से रागी से बने खाद्य पदार्थ प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें रागी से लड्डू, बरफी, पेड़ा, जलेबी, कप केक, मठरी, मोदक, चाकोली, कुकीज समेत अनेक स्वादिष्ट और पौष्टिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। समूह की सदस्यों के मुताबिक रागी के उत्पाद से पाचन में दिक्कत नहीं होती। वहीं बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नुकसानदेह नहीं होते। रागी के उत्पाद को कुपोषण दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एनिमिया से पीड़ित और गर्भवती माताओं के लिए रागी के उत्पाद लाभप्रद हैं। अनुभव महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि रागी के उत्पादों की लोकप्रियता को देखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर से जल्द मिलेट्स कैफे भी शुरू करने की कवायद चल रही है।

मैनपाट महोत्सव और भव्य व आकर्षक होगा: खाद्य मंत्री भगत ने दिए अधिकारियों को निर्देश

डेनेक्स ब्रांड के उत्पाद प्रदर्शनी में शामिल :

महिला मड़ई में दंतेवाड़ा जिले को अलग पहचान देने वाले डेनेक्स ब्रांड के छिंद रस का गुड़, महुआ लड्डू, हलुवा, कुकीज, इमली सॉस, अमचूर, दलिया, कोदो व ढेकी राइस जैसे उत्पाद को प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखा गया है। अब ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध हो चुके डेनेक्स के उत्पादों को खरीदने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47