Advertisement

शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा नवमीं में अध्यनरत 178 छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया।

कवर्धा : शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा नवमीं में अध्यनरत 178 छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया

शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं की 178 छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा व योग आयोग के सदस्य गणेश योगी ने छात्राओं को सायकल की चाबी सौंपी। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गये व अपने उत्साह को सायकल की घंटियाँ बजाकर प्रदर्शित किए।

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग विधानसभा क्षेत्र में 2.53 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने कहा कि सरकार के द्वारा छात्राओं को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचे से ऊँचे मुकाम हासिल कर सके। डॉ. योगी ने कहा कि सायकल मिलने के पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा और उनके अध्ययन की रफ्तार भी तेज हो सकेगी। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी, वोमित्रा योगी, ईश्वरचंद जैन, जाकिर चौहान, देवराज पाली, प्राचार्य आर. पी. सिंह व प्रभारी व्याख्याता एम. के. डोंगरे सहित समस्त स्टाफ़ उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनरेगा में कार्यरत प्रदेश भर की 140 महिला मेटों का सम्मान

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47