
देश
केंद्रीय बजट की आलोचना का मुद्दा बन गया है बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग!
केंद्रीय बजट की आलोचना का मुद्दा बन गया है बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग!
पटना, बिहार के विशेष राज्य का दर्जा देने की यहां के राजनीतिक दलों की काफी पुरानी मांग है। वैसे, राजनीतिक दल इसे सुविधानुसार उठाते रहे हैं और समय समय पर इसे ठंडे बस्ते में भी डालते रहे हैं। वैसे, प्रत्येक केंद्रीय आम बजट के पेश होने के पहले और बाद में यह मुद्दा जरूर गर्म होता है।












