Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकार उपेंद्र दुबे से मिलने पहुंचे कलेक्टर संजीव कुमार झा, पत्रकार उपेंद्र दुबे की हालत अभी स्थिर लाइफलाइन अस्पताल में चल रहा है इलाज।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकार उपेंद्र दुबे से मिलने पहुंचे कलेक्टर संजीव कुमार झा, पत्रकार उपेंद्र दुबे की हालत अभी स्थिर लाइफलाइन अस्पताल में चल रहा है इलाज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा ट्वीट कर सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिजनों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया साथ ही उन्होंने हादसे में घायल पत्रकार उपेंद्र दुबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को बेहतर इलाज के इंतजाम के लिए निर्देशित किया जिसके बाद तत्काल सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा लाइफलाइन अस्पताल पहुंचे और वहां पर पत्रकार उपेंद्र दुबे से मुलाकात कर परिजनों के प्रति अपना शोक व्यक्त करते हुए उनसे बात की औऱ उनका हालचाल जाना साथ ही अस्पताल प्रबंधन को उच्च चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

हम आपको बता दें कि आज जब पत्रकार उपेंद्र दुबे अपने पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी अपनी स्विफ्ट गाड़ी से परिवार समेत जा रहे थे तब उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उनकी माता पत्नी और पुत्र का निधन हो गया और उन्हें इलाज के लिए लाइफलाइन अस्पताल ले आया गया है अभी उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05