छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने विभागीय योजनाओं समीक्षा की!

खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने विभागीय योजनाओं समीक्षा की!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

रायपुर/छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने खाद्य आयोग कार्यालय में विगत दिवस खाद्य विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पात्र हितग्राहियों को प्रत्येक माह नियमित रूप से राशन वितरण सुनिश्चित हो। यूनिवर्सल पीडीएस के तहत राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं को ई-पास के माध्यम से पंसद की दुकानों में राशन वितरण करने संबंधी व्यवस्था को दुरूस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बाबरा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन सामग्री वितरण में पारदर्शिता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पीडीएस से संबंधित शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर एवं कॉल सेंटर का दूरभाष नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। विभाग के कॉल संेटर का दूरभाष क्रमांक 1800-233-3663 एवं टोल-फ्री नंबर 1967 है। उन्होंने समीक्षा बैठक में फोर्टिफाईड चावल वितरण, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम का क्रियान्वयन पहुंचविहिन उचित मूल्य दुकानों में अग्रिम राशन भण्डारण की व्यवस्था, ग्राम पंचायतों के उचित मूल्य के दुकानों का संचालन सहित खाद्यान्न वितरण से संबंधित विभिन्न विभागों में प्रचलित योजनाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर राजेन्द्र महिलांग, कुलदीप शर्मा, श्रीमती ज्योति कश्यप, सदस्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग, अपर संचालक, डी.एस.अभिषेक कुमार जायसवाल, आदिम जाति कल्याण विभाग, राजीव कुमार जायसवाल, खाद्य विभाग के अपर संचालक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!