ताजा ख़बरेंधर्मब्रेकिंग न्यूज़

आज का राशिफल 09 जून 2021:कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए हर राशि का राशिफल

राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र है व चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य भी वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मकर व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज सिंह व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल–

मेष: आज संतान के विवाह से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

वृष: आपको जॉब में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज विवादों से बचना होगा। मित्रों संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन:आज राजनीति को नई दिशा देंगे। व्यवसाय की नव योजना सफल हो सकती है।नीला व आसमानी रंग शुभ है। गणेश जी को दूर्वा व मोदक अर्पित करें। मूंग का दान करें।

कर्क: जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सिंह: व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।लाल रंग शुभ है।आज धन के व्यय के प्रति सचेत रहें।गाय को गुड़ खिलाएं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कन्या: आज का दिन शिक्षा में सफलता का है।आज किसी सन्त के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला:आज जॉब से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।तिल का दान करें।

वृश्चिक:आज व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे।धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें।जॉब में तनाव सम्भव है।

धनु:आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। आज कार्यस्थल पर विवादों से बचें। चने की दाल का दान करें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

मकर:जॉब को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है।उड़द का दान करें।

कुम्भ: व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं।जॉब में प्रगति से सुख मिलेगा।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सम्बन्धों में तनाव मिल सकता है।तिल का दान करें।

मीन: आज जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। परिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अन्न दान करें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!