Advertisement

राजनांदगांव : वाहन चेकिंग के दौरान एवं ग्राम रेंगाकठेरा में मिली 2667 साडिय़ों की जब्ती की गई!

राजनांदगांव : उडऩदस्ता दल की कार्रवाई

– थाने में दर्ज किया गया एफआईआर

– पुलिस द्वारा विवेचना जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए उडऩदस्ता दल द्वार लगातार जांच की जा रही है। कल रात सूचना मिलने पर उडऩदस्ता दल द्वारा ग्राम रेंगाकठेरा थाना खैरागढ़ अंतर्गत छापामार कार्रवाई की गई। ग्राम रेंगाकठेरा में श्री लेखराम वर्मा के घर के बाहर एवं बगल में पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 एपी 8529 में 5 नग गट्ठा एवं घर के छपरी में 3 नग गट्ठा में कुल 2667 नग साडिय़ों की जब्ती की गई। थाना खैरागढ़ में एफआईआर दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में उडऩदस्ता दल 2 खैरागढ़ के प्रभारी अधिकारी श्री मनीष चंदेहे द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57