Advertisement

कलेक्टर एवं एसपी ने संघन टी.बी. जांच हेतु ‘‘पिरामिल स्वास्थ्य‘‘ टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गरियाबंद : कलेक्टर एवं एसपी ने संघन टी.बी. जांच हेतु ‘‘पिरामिल स्वास्थ्य‘‘ टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं पिरामिल स्वास्थ्य (आश्वासन टी.बी. ऐसीएफ कैम्पेनिंग) संयुक्त तत्वाधान में 17 अप्रैल 2022 को गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड छुरा के ग्राम बोडराबांधा में कलेक्टर नम्रता गांधी एवं पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर के द्वारा पिरामिल स्वास्थ्य टीम को 100 दिवसीय सघन टीबी खोज जांच अभियान के लिए हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया।
‘‘पिरामिल स्वास्थ्य‘‘ के द्वारा कोविड एवं टी.बी. के संक्रमण की कड़ी को तोडने हेतु जिले के आदिवासी विकासखण्ड गरियाबंद, छुरा एवं मैनपुर में 100 दिवसीय टी.बी. मरीज खोज एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें पिरामिल स्वास्थ्य से कार्यरत कम्युनिटी मोबिलाइजर, पैरामेडिकल स्टॉफ के द्वारा प्रत्येक गांव मेें भ्रमण करते हुए टी.बी. संदेहाप्रदों का सेम्पल कलेक्ट कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों/डीएमसी में कराया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नवरत्न, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने, डीपीएम डॉ. रीनालक्ष्मी, राज्य समन्वयक पिरामिल स्वास्थ्य फैजल रजा खान एवं एनटीईपी व पिरामिल स्वास्थ्य के कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57