Advertisement

कृषि में आदान सामग्री निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना

कोण्डागांव : कृषि में आदान सामग्री निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कार्यालय उप संचालक कृषि कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार खरीफ एवं रबी वर्ष 2022-23 में कृषि आदान सामग्री यथा बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि, कल्चर इत्यादि के गुण नियंत्रण से संबंधित भण्डारण, वितरण, रासायनिक उर्वरकों के विक्रय में अनियमितता तथा कालाबाजारी के प्रकरणों में नमूना लेने, छापेमारी, विक्रय पर प्रतिबंध लाइसेंस निरस्तीकरण, उर्वरक स्टॉक का जप्ति कार्यवाही का नियमानुसार शीघ्र निराकरण, कृषकों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता, रेक पाइंट से मार्कफेड के भण्डारण केन्द्रों एवं सहकारी समितियों में उर्वरकों के मुवमेंट पर कड़ी निगरानी, सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केन्द्रों में पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरकों का विक्रय एवं पीओएस मशीन में भौतिक स्टॉक तथा स्टॉक का मिलान के साथ गुण नियंत्रण व कीट व्याधि नियंत्रण हेतु समय-समय पर क्षेत्र निरीक्षण कर सलाह हेतु उप संचालक कृषि विभाग के अनुमोदन से जिला स्तरीय दल के साथ जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी के रूप में सहायक संचालक कृषि सीएस कश्यप (मो.न. +91-8827271137) को नियुक्त किया गया है। वहीं नियंत्रण कक्ष सहायक के रूप में कृषि विकास अधिकारी आनंद नेताम (मो.न. +91-9479017852), शशिकांत नाग (मो.न. +91-9098093110), एमएल शोरी (मो.न. +91-6265228223), ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विश्वनाथ मरकाम (मो.न. +91-7049514430) नियुक्त किया गया है। इनके द्वारा नियंत्रण कक्ष संचालन के साथ निरीक्षण का कार्य भी किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57