Advertisement

अम्बिकापुर : कलेक्टर और एसपी ने किया सरगंवा चेकपोस्ट का निरीक्षण।

नियम के विपरीत आना-जाना करने वालो पर सख्ती के निर्देश

अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2021 कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने शनिवार को परतापुर रोड स्थित सरगंवा चेकपोस्ट का निरीक्षण कर लॉकडाउन  नियमों के अनुपालन का जायजा लिया। उन्होंने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बलों को निर्देशित किया कि जो लोग नियम के विपरीत आना-जाना करते है उन पर सख्ती बरतें। उन्हें कोविड संक्रमण के फैलने के बारे में समझाईश दें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके पश्चात कलेक्टर व एसपी ने निगम क्षेत्र से होते हुए प्रतापपुर नाका, गोधनपुर, गाँधी नगर, बनारस चैक तथा खरसिया नाका का भी दौरा कर कोविड गाइडलाइंस के अनुपालन का जायजा लिया और तैनात कर्मचारियों को कोविड संक्रमण को रोकने में उनकी जिम्मेदारी का बोध कराते हुए हौसला बढ़ाया। इसके बाद अम्बिकापुर के प्रमुख चैक-चैराहों तथा मार्गों पर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेते हुए  घड़ी चैक में बेवजह घूमने वालों तथा वाहन चालकों को फटकार लगाकर अधिकारियों को चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए।
शनिवार को राजस्व व निगम के टीम द्वारा नियमो का उल्लंघन करने वाले 131 व्यक्तियों पर 43 हजार 550 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अब तक 3 हजार 287 लोगो  पर 6 लाख 12 हजार 700 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है।
निरीक्षण के दौरान अम्बिकापुर एसडीएम  प्रदीप साहू, तहसीलदार ऋतुराज बिसेन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57