Advertisement

हैदराबाद गैंगरेप मामले में कुल छह गिरफ्तार

हैदराबाद गैंगरेप मामले में कुल छह गिरफ्तार

हैदराबाद, 7 जून शहर की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने यहां एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी वी आनंद ने मंगलवार रात संवाददाताओं से कहा, “इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। छह में से एक मेजर है।”

उन्होंने कहा कि बाकी किशोर हैं, जिनमें एक 18 साल से सिर्फ एक महीने छोटा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच 28 मई को किशोरी के साथ बलात्कार में शामिल थे। वीडियो में एक किशोर को कथित तौर पर लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया था, लेकिन वह बलात्कार में शामिल नहीं था।

आनंद ने कहा कि जघन्य अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कानून की कड़ी धाराएं लगाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि इन धाराओं के तहत आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक की सजा हो सकती है। विशेष अदालत में मामले की सुनवाई होगी।

प्रभावशाली व्यक्तियों के बच्चों की संलिप्तता के आरोपों के बीच, उन्होंने कहा कि सामूहिक बलात्कार एक बहुउद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) में हुआ। उन्होंने कहा कि यह एक आधिकारिक वाहन “लगता है”।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57