छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत में 2 करोड़ 20 लाख 76 हज़ार 795 रूपये का अवार्ड पारित

वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत में 2 करोड़ 20 लाख 76 हज़ार 795 रूपये का अवार्ड पारित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा -राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में आयोजित वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत के अनुकम में मुख्य संरक्षक महोदय छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में छग राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारो की भौतिक तथा वर्चुअल दोनो ही माध्यमो से उनकी उपस्थिति में प्रकरण निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों को निराकृत किये गये है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 06 मामलें निपटायें गये जिसमे कुल 2680000 क्लेम राशि पीड़ित पक्षकार को प्रदान करने का अवार्ड पारित किया गया तथा निष्पादन 10 प्रकरणों में 3156883 रूपये का आवार्ड पारित किया गया। श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बेमेतरा द्वारा कुल 27 पारिवारिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश पंकज सिन्हा द्वारा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 09 मामलें निपटाये गये जिसमें 3570000 क्लेम राशि पीड़ित पक्षकार को प्रदान करने का अवार्ड पारित किया गया एवं निष्पादन के 21 प्रकरण में कुल राशि 3866000 रूपये का आवार्ड पारित किया गया। श्रीमती मधु तिवारी अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो न्यायालय बेमेतरा द्वारा प्री-लिटिगेशन संबंधी 133 मामलों में कुल 5211743 रूपयें राशि का अवार्ड पारित किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के खंडपीठ द्वारा कुल 418 मामलों में कुल 791400 रूपयें राशि का अवार्ड पारित किया गया। द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 श्रीमती तनुश्री गवेल द्वारा कुल 52 मामलों में 1824000 राशि का आवार्ड पारित किया गया। अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड बेमेतरा के खंडपीठ द्वारा कुल 06 मामले निराकृत किये गये। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बेमेतरा श्रीमती अनिता रावटे द्वारा कुल 100 मामलों में 393200 रूपये का आवार्ड पारित किया गया। निराकृत किये गये। तालुका विधिक सेवा समिति साजा के अध्यक्ष/ न्यायिक मजिस्ट्रेट साजा श्रीमती अंकिता मुदलियार द्वारा कुल 303 मामलों में राशि 583569 रूपये आवार्ड पारित किया गया। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा के मार्गदर्शन में कुल 2003 राजस्व प्रकरण निराकृत किया गया। साथ ही नेशनल लोक अदालत में उपस्थित पक्षकारों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!