छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

धान उपार्जन की पारदर्शी व्यवस्था से बदली किसान की तक़दीर, धान की आय से खरीदा ट्रैक्टर

सरगुजा जिले के दरिमा गांव के किसान पुरुषोत्तम सिंह ने धान उपार्जन की पारदर्शी व्यवस्था और 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से मिली आय से ट्रैक्टर खरीदा, जिससे खेती और आय में बढ़ोतरी हुई।

धान उपार्जन की पारदर्शी व्यवस्था से बदली किसान की तक़दीर, धान की आय से खरीदा ट्रैक्टर

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अंबिकापुर, 30 जनवरी 2026/राज्य शासन के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में लागू पारदर्शी खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत दरिमा निवासी कृषक पुरुषोत्तम सिंह इसकी जीवंत मिसाल हैं, जिन्होंने धान विक्रय से प्राप्त आय से ट्रैक्टर खरीदकर अपनी खेती को नई दिशा दी है।

सहकारी समिति के माध्यम से सरल और सुव्यवस्थित खरीदी

कृषक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि वे हमेशा सहकारी समिति के माध्यम से ही टोकन प्राप्त कर धान का विक्रय करते हैं। टोकन जारी होने से लेकर धान तौल तक की पूरी प्रक्रिया सरल, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी है।
उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र पर कर्मचारियों, ऑपरेटरों और प्रबंधकों द्वारा जिम्मेदारीपूर्वक कार्य किया जाता है, जिससे किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इस वर्ष उनके 132 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।

धान की आय से साकार हुआ ट्रैक्टर का सपना

पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि से उन्होंने एक नया ट्रैक्टर खरीदा। ट्रैक्टर उपलब्ध होने से कृषि कार्यों में तेजी आई है और समय पर जुताई, बुवाई एवं परिवहन संभव हो पाया है। इससे श्रम लागत में कमी आई है और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

फसल विविधीकरण से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति

अब पुरुषोत्तम सिंह केवल धान की खेती तक सीमित नहीं हैं। वे गेहूँ और चना जैसी अन्य फसलों की खेती भी कर रहे हैं। आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता से खेती का दायरा बढ़ा है और आय के स्रोत मजबूत हुए हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हुई है।

3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों में उत्साह

पुरुषोत्तम सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फसल का उचित मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक राहत मिल रही है और खेती के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है।

उपार्जन व्यवस्था के लिए शासन का जताया आभार

धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्टि व्यक्त करते हुए पुरुषोत्तम सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। यह कहानी दर्शाती है कि शासन की किसान हितैषी नीतियां किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!